यूपी को मिली 4850 करोड से अधिक की सौगात, गडकरी और राजनाथ संग केशव मौर्य ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्‍यमंत्री ने राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी ने लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित सैनिक स्‍कूल में लगभग ₹4,200 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाला 63 किलोमीटर लंबा कानपुर–लखनऊ छह लेन एक्सप्रेस-वे प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जो प्रदेश का नया विकास कॉरिडोर बनेगा। इसके अतिरिक्त लगभग ₹541 करोड़ की लागत से हरदोई–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के 32 किलोमीटर लंबे चार लेन निर्माण कार्य से सुरक्षित एवं तीव्र आवागमन सुनिश्चित होगा। वहीं लगभग ₹109 करोड़ की लागत से निर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाएगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उत्तर प्रदेश अब पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर एक्सप्रेस-वे, आधुनिक हाईवे और तेज विकास वाले प्रदेश के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर चुका है। विकसित भारत का सपना विकसित उत्तर प्रदेश के माध्यम से ही साकार होगा, उत्तर प्रदेश की नई पहचान "एक्सप्रेस-वे से एक्सप्रेस ग्रोथ" बन चुकी है। प्रत्येक नई सड़क अनगिनत नए अवसरों का द्वार खोलती है। बेहतर सड़कें उद्योग, निवेश, पर्यटन और रोजगार को नई गति प्रदान करती हैं तथा किसान को बाजार, युवा को रोजगार और प्रदेश को निवेश से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनती हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि पहले केवल परियोजनाओं की घोषणाएं होती थीं, लेकिन आज डबल इंजन सरकार समयबद्ध ढंग से परियोजनाओं का निर्माण कर उनका लोकार्पण एवं संचालन सुनिश्चित कर रही है। यही सुशासन की पहचान है, उत्तर प्रदेश अब संभावनाओं का नहीं, बल्कि उपलब्धियों का प्रदेश बन चुका है और आने वाले समय में देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इन परियोजनाओं से प्रदेश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, निवेश आकर्षित होगा तथा रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। विशेष रूप से नवाबों की नगरी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर के बीच विकास की नई रफ्तार स्थापित होगी, जिससे उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मा० मंत्रीगण, मा० संसदगण, मा० विधायकगण, महापौर लखनऊ, पार्टी पदाधिकारिगण, वरिष्ठ अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर प्रदेश के विकास के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

Related Articles

Back to top button