मोदी को हराना बाएं हाथ की सफाई”: मणिशंकर अय्यर के विवादास्पद बयानों से राजनीतिक हलचल तेज

नई दिल्ली (Uttarakhand Post) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने शालिनी कपूर तिवारी के पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। अय्यर ने दावा किया कि “मोदी को हराना बाएं हाथ की सफाई है” और 2024 के चुनाव परिणामों ने उनके इस विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इंडी (INDIA) गठबंधन को केवल आठ सीटों के अंतर ने जीत से दूर रखा, अन्यथा परिणाम कुछ और ही होते।

चाय वाले की कहानी को बताया “कोरी कहानी” अय्यर ने पीएम मोदी के ‘चाय बेचने’ वाले अतीत पर सवाल उठाते हुए इसे एक “कोरी कहानी” करार दिया है। उनका तर्क है कि 1973 तक वडनगर में कोई रेलवे प्लेटफॉर्म ही नहीं था, तो पीएम मोदी ने वहां चाय कैसे बेची होगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 2014 में उनके ‘चाय वाले’ बयान को गलत तरीके से प्रचारित किया गया, जिसका फायदा उठाकर मोदी सत्ता में आए।



Recent Posts
Back to top button