जमरानी बांध निर्माण में बड़ी चुनौती: चट्टान में 8 मीटर लंबा गैप मिला


हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ी तकनीकी चुनौती सामने आई है। बांध की दाहिनी ओर स्थित चट्टान में करीब 8 मीटर लंबा गैप (दरार) मिलने के बाद फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार इस गैप का वैज्ञानिक परीक्षण और उपचार (ट्रीटमेंट) किए बिना आगे का निर्माण शुरू नहीं किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में करीब दो महीने का अतिरिक्त समय लग सकता है।



