आज नवरात्र का पहला दिन, मंदिरों में रौनक

नई दिल्ली: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। दिल्ली में छतरपुर और झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार मां के दर्शन के लिए जुट गई है। आज (6 अप्रैल) से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि 14 अप्रैल तक चलेगी।

पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में नवरात्र को लेकर खासा उत्साह आज सुबह से ही देखा जा रहा है।

पूरे दिन और रात भर मंदिरों को सजाने के साथ भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए इंतज़ाम किए जाते रहे। दिल्ली में छतरपुर और झंडेवालान मंदिर में सुबह से भक्तों की कतार मां के दर्शन के लिए जुट गई है।

Related Articles

Back to top button