36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

युवा मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है: राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रदेश सरकार के राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए मुख्यमंत्री ने अनेक ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
श्री चैधरी आज गाजियाबाद में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उपस्थित जन-समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जाति, धर्म के आधार पर प्रदेश का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की गत दिनों कोशिश की गई थी, लेकिन प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री की सूझ-बूझ के कारण साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ने नहीं पाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की एकता, अखण्डता और भाईचारे को पूरी मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है तथा इसे और मजबूत किया जा रहा है।
राजनैतिक पेंशन मंत्री ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति काफी बेहतर हुई है। साथ ही, लैपटाॅप वितरण सहित अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिससे प्रदेश का विकास वास्तविकता के धरातल पर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना ने गरीबों के घरों में उजाले की किरण दी है। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों को निःशुल्क इलाज हो रहा है। ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा तथा ‘102’ नेशनल एम्बुलेन्स सर्विस का लाभ सभी जरूरतमन्दों को मिल रहा है। इन सेवाओं ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार प्रदेश के उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए, जनता के विकास के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और मेट्रो परियोजना का कार्य भी तेजी से चल रहा है। प्रदेश सरकार ने निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराने के लिए समाजवादी श्रवण यात्रा चलाकर श्रद्धालुओं को देवभूमि हरिद्वार, ऋषिकेश, अजमेर शरीफ, पुष्कर, रामेश्वरम और तिरुपति के दर्शन के लिए बुजुर्ग लोगों को भेजा है।
उपस्थित जनता ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास को गति मिली है। विद्युत की उपलब्धता बढ़ी है। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश का साम्प्रदायिक सौहार्द भी उनके नेतृत्व में मजबूत हुआ है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More