यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड कब आएंगे? दिसंबर में ही शुरू होगा एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की घड़ी अब बहुत करीब आ गई है. 31 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आधिकारिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NTA किसी भी समय ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर सकता है.
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी 2026 के पहले हफ्ते तक चलेगी. NTA ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. इससे उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी मिल चुकी है. अब यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड के जरिए उन्हें सटीक परीक्षा केंद्र, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारियां मिल जाएंगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया और आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर पैनी नजर बनाकर रखें.
UGC NET दिसंबर 2025: परीक्षा का पूरा शेड्यूल
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी. जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए होने वाली यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइटnta.nic.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर ‘UGC NET December 2025 Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें.
- एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) जैसी डिटेल्स एंटर करें.
- सिक्योरिटी पिन भरकर ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.


