40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विनोद काम्बली ने अर्जुन तेंदुलकर को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

खेल समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज अपना 20वां जन्मदिन माना रहे हैं। अर्जुन का जन्म आज ही के दिन 1999 में मुंबई में हुआ था। सचिन के तरह ही अर्जुन ने भी क्रिकेट को करियर के रूप में चुना और भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। इसके साथ ही वह मुंबई टी-20 लीग में भी गेंद और बल्ले से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर का बचपन के दोस्त विनोद काम्बली ने अर्जुन को जन्मदिन पर बधाई दी है। काम्बली और सचिन एक साथ ही स्कूल में पढ़ा करते थे और एक साथ स्कूल के लिए कई बड़ी पारियां खेली थी। अर्जुन के जन्मदिन पर काम्बली ने उनकी दो फोटो शेयर की है। एक फोटो अर्जुन के बचपन की है और दूसरा हालिया समय की। इसके साथ ही काम्बली ने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन। तुम्हारा क्रिकेटिंग करियर तुम्हारी लंबाई की दर से बढ़ता रहे।’

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भी उनकी तरह ही भारत के लिए खेलना चाहते थे। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। सचिन ने 16 साल की उम्र में ही भारत के लिए डेब्यू कर लिया था लेकिन अर्जुन का इंतजार लंबा हो सकता है। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेलते हैं।

महिला विश्व कप के दौरान उन्होंने भारतीय टीम को नेट्स पर गेंदबाजी की थी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को भी नेट्स पर गेंदबाजी की है। अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को नेट्स पर गेंदबाजी की थी। वहां उनके योर्कर से इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो के पैर का अंगूठा चोटिल हो गया गया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More