नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति श्री फिदेल कास्त्रो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि क्यूबा के लोगों ने अपने क्रांति के प्रणेता और दुनिया के विकासशील देशों ने समानता और न्याय के समर्थक को खो दिया है। वह भारत के एक प्रिय दोस्त थे और विशेष रूप से गुट निरपेक्ष आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
उप राष्ट्रपति के संदेश का पाठ इस प्रकार है:
“मैं क्यूबा के कमांडर और दुनिया के मंच पर एक प्रभावशाली व्यक्तित्व फिदेल कास्त्रो के निधन पर काफी दुखी हूँ।
उनके निधन से, क्यूबा के लोगों ने अपने क्रांति के प्रणेता और दुनिया के विकासशील देशों ने समानता और न्याय के समर्थक को खो दिया है।
वह भारत के एक प्रिय दोस्त थे और विशेष रूप से गुट निरपेक्ष आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए उन्हें याद किया जाएगा। अक्टूबर 2013 में अपनी हवाना यात्रा के दौरान मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
दु: ख की इस घड़ी में, मैं सरकार और क्यूबा के मैत्रीपूर्ण लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। “