32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने भारत के संबंध में ‘सही दृष्टिकोण’ के निर्माण के लिए प्रभावी राजनयिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया

देश-विदेश

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने बहुपक्षीय व अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बदलते स्वरूप के संदर्भ में राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय राजनयिकों से प्रभावी कूटनीति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने भारत और विश्व विषय पर आधे घंटे का व्याख्यान दिया। भारतीय विदेश सेवा (बैच 2017) के 41 अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति से उनके आवास पर मिलने आए थे।

श्री नायडू ने युवा अधिकारियों से बहु-पक्षीय तथा हमेशा बदलने वाली विश्व व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया। इसके लिए भारतीय सभ्यता के मूल्यों तथा आधुनिक ताकतों जैसे लोकतंत्र, आर्थिक व अन्य क्षमताओं का उपयोग किया जा सकता है। समय की मांग है कि राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय तथा प्रभावी कूटनीति अपनाई जानी चाहिए।

श्री नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के नम्बर वन राजनयिक हैं और आप लोगों को उनके प्रयासों में विश्व के विभिन्न हिस्सों में अपने कार्यों से पूरकता प्रदान करनी चाहिए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More