28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं समीक्षा करते हुए पर्यटन मंत्री दिनेश धनै

उत्तराखंड
देहरादून: पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में पर्यटन मंत्री ने निर्देश दिये कि सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए चारधाम यात्रा को सफल बनाये। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं यात्रा मार्ग पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले।

उन्होंने कहा कि सिरोबगड़-लामबगड़ जैसे स्लाइड जोन पर पुलिस पिकेट, प्रकाश व्यवस्था, डोजर, जे.सी.बी. की दोनो ओर व्यवस्था की जाय। कौन स्थान डेंजर है, इसकी जानकारी जिलाधिकारी द्वारा दी जाय। पर्यटन मंत्री ने कहा कि लोनिवि और बी.आर.ओ के पास पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध है, इसलिए सड़कों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जाय। एस.डी.आर.एफ. सोनप्रयाग से केदारनाथ तक तैनात रहे। चारधाम यात्रा मार्ग पर संचार व्यवस्था को पुख्ता किया जाय। इसके लिए दूरसंचार विभाग समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले। चारधाम यात्रा मार्ग पर बिजली व्यवस्था समय से सुनिश्चित हो तथा प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय, आवास व्यवस्था का कार्य गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा देखी जाय। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थापित विभिन्न कैम्पों में मेडिकल टीम भी तैनात रहे। बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन केन्द्रों पर संचार उपकरणों की व्यवस्था ठीक से की जाय। यात्रा संचालन में वाहनों के नियंत्रण की व्यवस्था पुलिस देखेगी। यात्रा मार्गो पर स्थापित टाइलेटों में जल संयोजन की व्यवस्था जल संस्थान द्वारा की जायेगी, यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी उन्होेने निर्देश दिये।
बैठक में अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव एस.रामास्वामी, सचिव डाॅ. उमाकांत पंवार, सचिव डी.एस.गब्र्याल, आयुक्त गढ़वाल मण्डल सी.एस.नपलच्याल सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

5 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More