39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विकासनगर से त्यूनी जाते समय फेडिज पुल के समीप हुई वाहन दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त करते हुए: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को विकासनगर से त्यूनी जाते समय फेडिज पुल के समीप हुई वाहन दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने जिलाधिकारी देहरादून को इस दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश देने के साथ ही मृतकों के परिजनों तथा घायलों को तत्काल अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि यह दुःखद घटना है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए है, कि घायलों का उपचार प्राथमिकता पर किया जाए। यदि किसी को हायर सेंटर रेफर किया जाना हो तो उसकी सभी व्यवस्थाएं तत्काल की जाए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनांक 09.04.2015 को समय सायं लगभग 2:45 बजे एक बस सं0 अज्ञात विकास नगर से त्यूनी जाते समय स्थान फेडिज पुल से 2 किमी0 आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सायं 04:00 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना का विवरण निम्नवत है। 
कुल सवारी  – 29 लगभग
मृतक – 07
घायल लगभग – 17 

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More