36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बीजापुर अतिथि गृह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की नई वाल्वों बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुएः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को बीजापुर अतिथि गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 10 नई वाल्वों बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

परिवहन निगम को नई बसें खरीदने के लिए निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि परिवहन निगम के बेडे में नई वाल्वों बसों को शामिल किया गया है। भविष्य में और नई वाल्वो बसें शामिल की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई वाल्वो बसों से चारधाम यात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। परिवहन निगम को भी अपनी आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनायी जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने वाल्वो बसों के अंदर जाकर निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक बृजेश संत संहित आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पेशावर कांड के नायक वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि श्री गढ़वाली के योगदान को कभी नहीं भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि पेशावर कांड भारत की आजादी के लिए एक महत्वपूर्ण लड़ाई थी, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी। यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More