38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में चार धाम यात्रा के संबन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुलगांधी

उत्तराखंड
देहरादून: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरूवार को देहरादून के जौलीग्रांट पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, कैबिनेट मंत्री डाॅ. (श्रीमती) इन्दिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, विधायक सुन्दरलाल मंदरवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

श्री गांधी के साथ दिल्ली से प्रदेश प्रभारी श्रीमती अंबिका सोनी, कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पहुंचे हैं। देहरादून जौलीग्रांट पहुंचते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले पेशावर कांड के नायक वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि श्री गढ़वाली के योगदान को कभी नहीं भुलाया नही जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने भी श्री गढ़वाली के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि पेशावर कांड भारत की आजादी के लिए एक महत्वपूर्ण लड़ाई थी, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी। यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। इसके बाद श्री गांधी ने मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ चारधाम यात्रा के संबंध में चर्चा की। इस दौरान श्री गांधी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश में वर्ष 2013 में आयी आपदा व आपदा के बाद शुरू किये गये पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली। श्री गांधी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने सीमित संसाधनों व विकट परिस्थितियों में जो कार्य किया गया है, वह सराहनीय है। प्रस्तुतीकरण पर चर्चा के बाद श्री गांधी देहरादून से गौरीकुंड के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्री गांधी के साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी श्रीमती अंबिका सोनी, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर आदि भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More