34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 10 नये श्वानो (05 जर्मन शेफर्ड व 05 लैब्राडोर) क्रय किये गये।

उत्तराखंड

देहरादून: श्री बी0एस0 सिद्धू पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने विगत कुछ माह पूर्व डॉग स्कवाड का निरीक्षण किया था जिसमें उन्होंने पाया कि डॉग स्कवाड में उपलब्ध श्वान अधिक आयु/बीमारी के कारण अपने कार्यो को भली भाति नही कर पा रहे है।

श्री सिद्धू ने डॉग स्कवाड को सुदृढ़ करने के उददेश्य से नये श्वानो को क्रय करने के निर्देश दिये थे। उक्त के क्रम में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 10 नये श्वानो (05 जर्मन शेफर्ड व 05 लैब्राडोर) क्रय किये गये।

      श्री राम सिंह मीना अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तराखण्ड ने पुलिस लाइन देहरादून से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा नये क्रय किये गये 10 श्वानों एवं उनके साथ प्रशिक्षण हेतु चयनित किये गये 20 हैण्डलरों को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के पंचकूला, हरियाणा स्थित प्रशिक्षण केन्द्र के लिए रवाना किया गया जहां पर दिनांक 13-07-2015 से 09 माह का सर्च एण्ड रेसक्यू व 06 माह का टैªकर/नारकोटिक्स एवं एक्सप्लोसिव ट्रेड का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। श्री मीना ने सभी डॉग हैण्डलरों को प्रशिक्षण में व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

      प्रशिक्षण हेतु भेजे गये श्वानो एवं हैण्डलरों का विवरण निम्नवत हैः-

1- BRUNO Labrador/Male एक्सप्लोसिव – जनपद पिथौरागढ को आवंटित- का0 3806 भानुप्रताप सिंह, मुख्य हैण्डलर का0 383 प्रकाश रावत सहायक हैण्डलर।

2- JORDAN Labrador/Male एक्सप्लोसिव – जनपद नैनीताल को आवंटित- का0 3842 प्रकाश रावत, मुख्य हैण्डलर का0 3839 रविन्द्र सिंह सहायक हैण्डलर।

3- LUCY German Shepherd/Female ट्रैकर – जनपद नैनीताल को आवंटित – का0 2451 दान सिंह राणा, मुख्य हैण्डलर का0 3388 हरेन्द्र राणा सहायक हैण्डलर।

4- ROXEY Labrador/Female एक्सप्लोसिव – जनपद ऊधमसिंहनगर को आवंटित – का0 दीपक कुमार, मुख्य हैण्डलर , का0 2801 बसन्त सिंह सहायक हैण्डलर।

5- KATIE German Shepherd/Female ट्रैकर – जनपद ऊधमसिंहनगर को आवंटित – का0 1730 योगेन्द्र सिंह, मुख्य हैण्डलर, का0 1713 मनीष सहायक हैण्डलर।

6- DAISY German Shepherd/Female ट्रैकर – जनपद हरिद्वार को आवंटित – का0 839 सोहन सिंह, मुख्य हैण्डलर, का0 4579 सरदार सिंह सहायक हैण्डलर।

7- SOPHIE Labrador/Female एक्सप्लोसिव – जनपद देहरादून को आवंटित – का0 सुभाष नौढियाल, मुख्य हैण्डलर, का0 1856 महेश चन्द सहायक हैण्डलर।

8- JENNE Labrador/Female नारकोटिक्स – जनपद देहरादून को आवंटित – का0 622 जितेन्द्र सिंह, मुख्य हैण्डलर, का0 4638 गगन कपूर सहायक हैण्डलर।

9- STRIKER German Shepherd/Male सर्च एण्ड रेसक्यू – एसडीआरएफ को आवंटित – का0 1495 जयकृत सिंह, मुख्य हैण्डलर, का0 1495 जयकृत सिंह सहायक हैण्डलर।

10- DUSTIN German Shepherd/Male सर्च एण्ड रेसक्यू – एसडीआरएफ को आवंटित – का0 1439 शैलेन्द्र मलिक मुख्य हैण्डलर, का0 1705विजय सिंह सहायक हैण्डलर।

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More