35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उ0प्र0 जलवायु परिवर्तन प्राधिकरण क्रियाशील

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियांे से निपटने के के लिए उ0प्र0 जलवायु परिवर्तन प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस प्राधिकरण के कार्यों के प्रारम्भिक संचालन हेतु 20 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य सरकार के द्वारा कारपस फण्ड के रूप में दी जायेगी। कारपस फण्ड के ब्याज के रूप में प्राप्त होने वाली धनराशि को प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं योजना की पूर्ति के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा प्रशासनिक व्यय आदि पर आवश्यकतानुसार वहन किया जायेगा।

वित्तीय वर्ष 2014-15 में जलवायु परिवर्तन प्राधिकरण के कार्यों हेतु 5 करोड़ रुपये का बजट प्राविधान हुआ था। इससे जलवायु परिवर्तन पर जनरलों/रिपोर्टों का प्रकाशन जलवायु परिवर्तन की पुस्तकालय एवं ई-पुस्तकालय, वर्कशाॅप/कन्फ्रेस/सिम्पोजियम का आयोजन। अधिकारियों के क्षमता विकास हेतु देश-विदेश में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित वर्कशाॅप/कान्फ्रेंस/सिम्पोजियम मे ंप्रतिभाग। जलवायु परिवर्तन पर मुख्यालय/मण्डल/जिला स्तर पर जन जागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन। जलवायु परिवर्तन पर जन जागरूकता हेतु होर्डिंग्स/इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया में प्रकाशन हेतु व्यय। जलवायु परिवर्तन पर शोध/केस स्टडी पर व्यय। जलवायु परिवर्तन प्रकोष्ठ अधिष्ठान पर व्यय।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More