Uttar Pradesh सरकार ने नए लिंक एक्सप्रेसवे को दी मंजूरी, ये होगा रूट

HR Breaking News – (UP New Expressway)। उत्तर प्रदेश में लगातार बनाए जा रहे हैं एक्सप्रेसवे के बाद अब प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश की टक्कर में कोई राज्य नहीं है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट बैठक में आरएफपी (RFP) को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के साथ ही परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया तेज होने का रास्ता साफ हो गया है।
513.97 करोड रुपये में तैयार होगा नया लिंक एक्सप्रेसवे –
सरकार ने अब यूपी में एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे (new link express) से बनाने का ऐलान किया है। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 15.17 किलोमीटर होगी। नए ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 513.97 करोड रुपए की लागत आएगी। यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट के व्रत को क्षेत्र को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट करेगा। जिससे सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होगा। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम जैसी समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
चित्रकूट धाम की कनेक्टिविटी होगी मजबूत –
इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद चित्रकूट धाम की कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी। धार्मिक और पर्यटक दृष्टि से यह एक्सप्रेसवे बेहद खास माना जा रहा है। बीते साल जुलाई में ही इस परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी थी। अब आरएफपी (RFP) को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कंपनी के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा ऐलान –
जानकारी के लिए बता दें की मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। इसके तहत बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) द्वारा लखीमपुर में बायो प्लास्टिक इकाई स्थापित करने के लिए लेटर आफ कंफर्ट (letter of comfort) जारी करने काल निर्णय लिया गया है।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश बायो-प्लास्टिक उद्योग नीति-2024 (Bio-Plastic Industry Policy) के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड लखीमपुर में लगभग 2850 करोड़ रुपये के निवेश से बायो-प्लास्टिक उद्योग स्थापित करेगी। यह परियोजना राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देगी।



