UP News : कब होगा नोएडा एयरपोर्ट चालू, जानें कब तक होगा उद्घाटन

UP News : कब होगा नोएडा एयरपोर्ट चालू, जानें कब तक होगा उद्घाटन

HR Breaking News, Digital Desk- (UP News) ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यात्री सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार है और अब सिर्फ एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी माह इसके उद्घाटन की संभावना जताई है। वहीं, मुख्य सचिव एसपी गोयल ने एक्स पर एयरपोर्ट का वीडियो साझा किया है, जिसमें कनेक्टिविटी से लेकर इमारतों तक की झलक दिखाई गई है।

कई बार बदली उद्घाटन की तारीख- 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के उद्घाटन को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि सुरक्षा मानकों में खामियों के चलते नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (Civil Aviation Security Bureau) ने एयरपोर्ट संचालन की मंजूरी नहीं दी, जिससे एयरोड्रम लाइसेंस मिलने में देरी हुई। इससे पहले भी एयरपोर्ट के काम को पूरा करने के लिए कई बार तारीखें तय हुईं, लेकिन बाद में बदलती रहीं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि अब एयरपोर्ट पर सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। केवल एयरो ड्रम मिलने और उद्घाटन की तिथि तय होने का इंतजार है। तिथि तय होते ही उद्घाटन समारोह के लिए तैयारी शुरू हो जाएंगी।

मुख्य सचिव ने साझा किया वीडियो-

– पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी फरवरी में एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावना जताई थी।
– मुख्य सचिव एसपी गोयल ने भी एक्स पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का वीडियो साझा किया है।

– इसमें एयरपोर्ट की यमुना एक्सप्रेसवे व दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) से कनेक्टिविटी से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, रनवे, यात्री लांच, फ्यूल स्टेशन, पार्किंग आदि को दिखाया गया है।

1334 हे. में बने एयरपोर्ट के पहले चरण में अयोध्या, लखनऊ (lucknow), वाराणसी (Varanasi) समेत देश के प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button