27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

शासकीय व्यय पर अजमेर-पुष्कर की समाजवादी श्रवण यात्रा को उ0प्र0 सरकार ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिये शासकीय व्यय पर संचालित निःशुल्क समाजवादी श्रवण या़त्रा के तहत प्रदेश सरकार ने अजमेर-पुष्कर (राजस्थान) की यात्रा को अपनी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पूर्व में आयोजित की गयी यात्राओं की भांति यह यात्रा भी एक विशेष ट्रेन द्वारा आई.आर.सी.टी.सी. के माध्यम से आयोजित करायी जायेगी। इस संबंध में आज शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह यात्रा 23 सितम्बर कोे कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से रवाना की जायेगी और 26 सितम्बर को इसी स्टेशन पर वापस आयेगी।

धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री नवनीत सहगल ने यह जानकारी आज यहां दी। उन्होंने बताया कि अजमेर-पुष्कर की यात्रा के इच्छुक यात्री अपना आवेदन, मूल रूप में सभी संबंधित/वांछित अभिलेखों सहित अपने ज़िले के ज़िलाधिकारी को विलम्बतम् आगामी 10 सितम्बर तक अवश्य उपलब्ध करा दें। आवेदन पत्र के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा दिया गया निवास प्रमाण पत्र या पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, यात्रा की उपयुक्तता के लिए यात्री की शारीरिक दक्षता के संबंध में जिले के चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया स्वस्थता प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटो मूल रूप से प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा इच्छुक यात्री वेबसाइट ीजजचरूध्ध् ेंउंरूंकपेीतंअंदलंजतंण् नचहवअण् पदवि पर अपना आवेदन समस्त संबंधित/वांछित अभिलेखों सहित अपलेाड कर आगामी 10 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

श्री सहगल ने बताया कि इस निःशुल्क यात्रा के दौरान चयनित यात्रियों को सामान्य श्रेणी की सुविधायें अनुमन्य होंगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रेवेल किट उपलब्ध कराई जायेगी। यात्रियों को उनके गृह जनपद से कानपुर तक आने-जाने की निःशुल्क व्यवस्था उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा कराई जायेगी। यात्रियों को नियत मेन्यू, जिसमें सुबह की चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय एवं रात का खाना सम्मिलित है, उपलब्ध कराया जायेगा। यात्रियों को सिर्फ शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। गाड़ी के प्रत्येक कोच में एक टूर सहचर की व्यवस्था रहेगी, जो यात्रियों की देखभाल, उनकी समस्याओं का तुरन्त निस्तारण, सूचना एवं अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करने हेतु उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक कोच में एक निःशस्त्र सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रहेगी। स्टेशन पर एवं ट्रेन में किसी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) व राजकीय रेलवे पुलिस की मदद ली जा सकती है। पूरी ट्रेन कीसाफ-सफाई, विशेष रूप से टाॅयलेट की सफाई हेतु उपयुक्त संख्या में सफाई कर्मचारी, सफाई सामग्री के साथ उपलब्ध रहेंगे।

प्रमुख सचिव ने बताया कि यात्रा के दौरान ट्रेन में समय-समय पर उदघोषणा हेतु लोक उद्घोषणा प्रणाली (पी0ए0सिस्टम) की व्यवस्था की जायेगी। ट्रेन में कुल 1044 यात्रियों के लिए बर्थ आरक्षित रहंेगी। प्रत्येक स्लीपर कोच में एक बर्थ सुरक्षा कर्मी एवं एक बर्थ टूर सहचर के लिए निर्धारित की जायेगी।

श्री सहगल ने बताया कि समस्त जिलों के जिला अधिकारी द्वारा आॅफ लाइन प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर उनके प्राप्त होने की तिथि तथा समय अंकित कराया जायेगा। तदुपरान्त संबंधित जिला अधिकारी द्वारा अपने जिले के प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को तत्काल समाजवादी श्रवण यात्रा के वेबसाइट पर फीड कराया जायेगा। इस प्रकार तैयार की गई सूची में से यात्रा हेतु यात्रियों का चयन उनकी जन्म तिथि के अनुरूप वरिष्ठता के आधार पर तथा ‘पहले आओ पहले पाओ’ के सिद्धान्त पर संबंधित वेबसाइट पर किया जायेगा।

प्रमुख सचिव ने बताया समाजवादी श्रवण यात्रा का लाभ केवल एक बार ही मिलेगा अर्थात जो मूल एवं वरिष्ठ नागरिक पूर्व की समाजवादी श्रवण यात्रा कर चुके हैं, उन्हें इस यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। यात्रा हेतु इच्छुक यात्रियों से यह अपेक्षा की गयी है कि वे अपना मोबाइल नं0 आवेदन पत्र में अवश्य अंकित करेंगे जिससे उन्हें यात्रा से सम्बन्धित जानकारियां ज्म्ग्ज् ैडैध्टव्प्ब्म् ैडै के माध्यम से भी प्रदान की जा सके। प्रत्येक जनपद से अधिकतम 10 यात्रियों की सूची शासन को उपलब्ध करायी जायेगी। शेष यात्रियों का चयन शासन स्तर से किया जायेगा। यात्रा के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। शेष सीटें धर्मार्थ कार्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों हेतु आरक्षित होंगी।

श्री सहगल ने बताया कि चयनित यात्रियों को उनके चयन एवं अन्य संबंधित सूचनायें जिला अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए दो हेल्पलाईन नम्बर यथा 0522-2992932, 9196042365 उपलब्ध होंगे। यात्रा हेतु स्थानीय मौसम के दृष्टिगत यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि आवश्यक वस्त्रादि को साथ रखना स्वयं सुनिश्चित करें। यात्रा के दौरान किसी यात्री की मृत्यु होने पर धर्मार्थ कार्य विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

आवेदन पत्र के प्रारूप में नाम, पिता/पति का नाम, जनपद का नाम, जन्म तिथि (स्वप्रमाणित प्रमाण -पत्र), लिंग, निवास स्थान का पूर्ण पता, मोबाइल नं0, पहचान पत्र, शारीरिक दक्षता प्रमाण पत्र, यदि पूर्व में यात्रा की हो तो उसका विवरण देना होगा और साथ ही यात्री का एक फोटो भी चिपकाना होगा।

Related posts

3 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More