36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

तिरंगे का मान-सम्मान हैं भारतीय खिलाड़ी: अमिताभ बच्चन

खेल समाचार

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि खिलाड़ी देश का गौरव होते हैं और उनका सम्मान करने से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा होता है। ”कौन बनेगा करोड़पति” कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे महानायक बच्चन ने ट्विटर पर राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने लिखा, ‘केबीसी कर्मवीर’ एपीसोड पर भारतीय हॉकी टीम का सम्मान करते हुए उनके समर्पण, देश को हर मैदान में विजय दिलाने के प्रयास और विश्व में भारत की पहचान कायम करना, इसकी तुलना नहीं की जा सकती… जब हम अपने खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं, हम देश का सम्मान करते हैं। वे देश का गौरव हैं। वे तिरंगे का मान-सम्मान हैं।”

उन्होंने अपने ब्लॉग पर भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। बच्चन ने लोगों से कहा कि वे ओड़िशा में नवंबर में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए टीम को शुभकामनाएं दें।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More