28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

तैमूर की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ती जा रही है..

मनोरंजन

मुम्बईः बॉलीवुड का सबसे पॉपलुर स्टार किड है तैमूर। जिसके चर्चे हर जगह होते हैं। टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक केवल तैमूर के चर्चे होते हैं।अक्सर देखा जाता है कि तैमूर कहीं भी जाए मीडिया उसकी फोटो खीचनें के लिए पीछे पड़ जाती हैं। तैमूर की एक छोटी से छोटी हरकत को मीडिया कैप्चर करना चाहती हैँ। उसे इतनी लाइमलाइट मिलने के कारण उसके पेरेंट्स यानी करीना कपूर और सैफ अली खान काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में सैफ ने कहा है कि हो सकता है हम उसे इस लाइमलाइट से बचाने के लिए बोर्डिंग स्कूल भेज दें।

सैफ के इस बयान पर करीना की ममता उमड़ आई है। करीना ने कहा है – “स्टारडम और तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने हमारे पास कोई च्वॉइस नहीं छोड़ी है लेकिन एक मां होने के नाते बेटे को खुद से दूर भेजने का ख्याल मुझे अंदर ही अंदर मार डालता है। मुझे लगता है ये अनफेयर होगा, ये बात मुझे सैफ को समझानी पड़ेगी कि हम पॉपुलैरिटी से भाग नहीं सकते हैं। ये रियलिटी है और इसे स्वीकार करना ही पड़ेगा।” करीना आगे कहती हैं, “मैं तैमूर के साथ ऐसा नहीं होने दूंगी। मैं उसे बंद नहीं कर सकती, तैमूर को मैं फ्री छोड़कर उड़ने देना चाहती हूं।”

सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था, “मुझे लगता है तैमूर जब 13 साल का हो जाएगा तब मैं उसे ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल भेजूंगा। वो स्टारडम के इर्द-गिर्द रहता है। तैमूर को मीडिया से दूर रखने की होपफुली ये अच्छी ट्रिक होगी और यही पूरे परिवार के लिए अच्छा रहेगा।”

तैमूर को नैनी के हवाले छोड़ने को लेकर करीना अक्सर ट्रोल होती हैं। लेकिन हकीकत ये है कि हर मां की तरह वो अपने बच्चे का काफी ख्याल रखती हैं। शुक्रवार को करीना तैमूर के साथ शूटिंग सेट पर नजर आईं। इस दौरान एक बिल्ली को देख तैमूर इतने एक्साइटेड हो गए कि मॉम करीना का हाथ छुड़ाकर भागने लगे। ऐसे में करीना ने उन्हें गोद में उठा लिया। लेकिन काफी दूर तक तैमूर उसी बिल्ली को देखते रहे। करीना तैमूर का कितना ख्याल रखती हैं उसका एक और सबूत उन्होंने हाल ही में दिया। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो हमेशा से संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म करना चाहती हैं। लेकिन वो ऐसा तभी कर पाएंगी जब तैमूर 10 साल का हो जाए। दरअसल संजय अपनी फिल्म के लिए एक्टर्स से ज्यादा समय चाहते हैं और फिलहाल तैमूर की जिम्मेदारी संभाल रहीं करीना इतना समय नहीं दे सकतीं।

बता दें भंसाली ने ‘बाजीराव मस्तानी’ में मस्तानी के लिए करीना को साइन किया था और बाजीराव का रोल सलमान खान कर रहे थे। यहां तक कि 2000 में फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया था लेकिन बात नहीं बनीं और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। बाद में उनको ‘गोलियों की रासलीला.’ भी ऑफर हुई लेकिन शूटिंग से एक हफ्ते पहले ही करीना ने फिल्म छोड़ दी। दरअसल भंसाली ने शूटिंग के लिए 200 दिन मांगे थे जो कि बेबो के लिए पॉसीबल नहीं था।

तैमर दिसंबर में दो साल का होगा, लेकिन इससे पहले ही वो इतना बड़ा स्टार बन गया है कि उसके नाम पर डॉल मार्केट में बिक रही हैं। करीना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था – “तैमूर कुछ भी करके पॉपुलैरिटी से दूर नहीं भाग सकता और न ही हम। जब मैंने डॉल देखी तो मैं चौंक गई कि मुझे क्या कहना चाहिए लेकिन सैफ ने कहा कि लोग तैमूर को बहुत प्यार करते हैं और इस तरह की चीजें उसके लिए दुआएं हैं। देखा जाए तो हमारे बेटे तैमूर के लिए लोगों के दिल में सच में बहुत प्यार है। ये गलत होगा कि लोगों को हम उसके फोटोज ने और डॉल बनाने से रोकें।”

“लेकिन लोगों को समझना चाहिए वो अभी महज 2 साल का बच्चा है और उसे नॉर्मल लाइफ चाहिए। मैं और सैफ दोनों की उसे नॉर्मल लाइफ देने के लिए फाइट कर रहे हैं। हम बिना मीडिया को कुछ कहे उसे नॉर्मल लाइफ देने के लिए लगातार काम करेंगे। क्योंकि एक प्वॉइंट पर चीजें काफी परेशान करने वाली हो जाती हैं। ये तैमूर के लिए जितना कठिन होगा उतना ही मेरे और सैफ के लिए भी।”

बता दें वो जहां भी जाता है कि फोटोग्राफर उसकी एक फोटो लेने की होड़ में लग जाते हैं। हाल ही में कॉफी विद करन के एक शो में खुद सैफ ने बताया कि तैमूर की एक फोटो 1500 में बिकती है। और ये किसी भी सुपरस्टार की फोटो से महंगी हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More