24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी

देश-विदेश

नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने 8 मार्च को हर साल मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने कहा

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं भारत की महिलाओं को हार्दिक बधाई देता हूं और शुभकामनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। वर्षों से राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।

हमारे देश में महिलाओं को उच्च स्तर का सम्मान प्राप्त है। उनकी सुरक्षा और सलामती समाज का पवित्र और परम कर्तव्य है। हमें उनकी बराबरी के अवसरों और सम्मानित अधिकारों का सम्मान जरूर करना चाहिए। समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सलामती और सम्मान का माहौल बनाना हमारा सामूहिक जिम्मेदारी है।

आइए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम महिलाओं के सशक्तीकरण और लैगिंग समानता के प्रयासों को दोगुना करें। आइए उन्हें अपनी पूरी संभावनाओं को साकार करने और देश के विकास के सभी पहलुओं में भागीदारी करने में सक्षम बनाएं। ’

Related posts

3 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More