32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

केन्द्र ने पास किया बजट, अब चारधाम यात्रा का रूट होगा सुरक्षित

उत्तराखंड

देहरादून: केंद्र सरकार ने चारधाम यात्रा रूट को और सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 237 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। इस धनराशि से रुद्रप्रयाग बाईपास से अगस्तमुनि तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। डेंजर जोन में आने वाले कलियासौंड़ में बाईपास बनाया जाएगा। यहां पहाड़ से बराबर पत्थर गिरा करते हैं। इसकी वजह से लोगों की मौत हो जाती है। इन दोनों योजनाओं के प्रस्ताव पास थे, अब धनराशि जारी कर दी गई है।

केंद्र सरकार ने रुद्रप्रयाग के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी थी। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कार्यालय से भेजी गई। इसके पास होने के बाद धनराशि आवंटित हो गई है। रुद्रप्रयाग बाईपास से अगस्तमुनि तक 17 किमी सड़क है। इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से वाहनों को आने-जाने में आसानी होगी। अभी यह रास्ता संकरा है। पहाड़ों से मलबा गिरने पर बंद हो जाता है। सड़क के चौड़ीकरण होने से अगर मलबा गिरेगा भी तो रास्ता बंद नहीं होगा।

इसी तरह कलियासौंड़ में पहाड़ से पत्थर गिरा करते हैं। यह भूस्खलन जोन वर्ष 1935 से एक्टिव है। पत्थर गिरने से आए दिन हादसे होते हैं। यहां बाईपास बना दिया जाएगा। लोगों को पत्थर गिरने वाले रूट से गुजरना ही नहीं पडे़गा। इससे हादसे नहीं होंगे। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके मौर्य ने बताया कि केंद्र ने इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए धनराशि आवंटित कर दी है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More