28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने मशहूर शायर और कवि श्री बेकल उत्साही के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मशहूर शायर और कवि श्री बेकल उत्साही के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बेकल उत्साही एक आला दर्जे के शायर और कवि थे। उन्होंने साहित्य को अपनी रचनाओं से समृद्ध किया। साहित्य जगत को समृद्ध बनाने में उनके योगदान को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर प्रार्थना भी की है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More