36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अनंत कुमार के निधन से देश ने एक बेहतरीन नेता खो दिया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अनंत कुमार के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि अनंत कुमार एक लोकप्रिय सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी राजनेता थे। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि अनंत कुमार ने अपना जीवन आमजन के कल्याण के लिए कार्य करने में लगाया। केन्द्रीय मंत्री के रूप में सुशासन को अपनी कार्य पद्धति का मूल-मंत्र बनाते हुए उन्होंने सदैव कार्य किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शान्ति देने और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदानाएं व्यक्त की है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन का समाचार अविश्वसनीय व बेहद दुःखद है। अनंत कुमार के असमायिक निधन से न सिर्फ भाजपा बल्कि भारतीय राजनीति ने होनहार नेता को खोया है।

बंसल ने कहा दक्षिण में पार्टी संगठन को स्थापित और विस्तार देने में अनंत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश महामंत्री संगठन ने अनंत कुमार के परिजनों को इस दुःख के समय में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि अनंत कुमार का रविवार मध्यरात्रि के बाद लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया था। वह फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More