29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सुद्धोवाला जेल में अंग्रेजी बोलना सीख रही हैं महिला कैदी

उत्तराखंड

देहरादून: सुद्धोवाला जेल में महिला कैदी इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रही हैं। खास बात यह है कि यह कोर्स उन्हें महिला कैदी ही करवा रही हैं। रोज शाम जेल में महिला कैदियों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग की क्लास लगती है। महिला कैदियों का कहना है कि जब वह बाहर आएंगी तो अंग्रेजी में बात कर सकेंगी। इसके अलावा महिला कैदियों को बाटा कंपनी की ओर से जूता बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिला आयोग अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, सचिव रिमद्री मंद्रवाल सहित पूरी टीम में बुधवार को सुद्धोवाला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने जेल का जो नजारा देखा उससे वह खुश हो गए। महिला आयोग अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने बताया कि जेल में साफ-सफाई का विशेष फोकस था। किचन, कमरे सब जगह साफ सफाई मिली। महिला कैदी अंग्रेजी में बात करती नजर आईं। जब बात की तो पता चला कि जेल में रोज इंग्लिश स्पीकिंग की क्लास चलती है। जो महिला कैदी पारुल सिन्हा ही चलाती हैं। आयोग सचिव रिमद्री मंद्रवाल ने बताया कि जेल में महिला कैदी फर्नीचर, दरी बनाने का काम सीख रही हैं। बाटा कंपनी भी महिला कैदियों को जेल में जूते बनाने का प्रशिक्षण दे रही है।

ब्यरोचीफ
कवीन्द्र पयाल

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More