28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के गदरपुर दौरे की शिल्पी अरोड़ा ने की समीक्षा

उत्तराखंड

गदरपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के गदरपुर भ्रमण के संबंध में गुरूवार को गदरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस महामंत्री श्रीमती शिल्पी अरोड़ा ने तैयारियों के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जी पूरे कुमांयू मण्डल के भ्रमण पर है।

उनके इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत वे 21 अगस्त, 2015 को गदरपुर पहंुचेंगे। जहां वे कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। श्री उपाध्याय से केवल अपनी बात कहने नही आ रहे है, बल्कि कार्यकर्ताओं की बात को सुनने भी आ रहे है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हो। श्री उपाध्याय जी द्वारा प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बात को सुन रहे है। श्री अरोड़ा ने कहा कि श्री उपाध्याय प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनकी बात को सुनेंगे। श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के कुमांयू भ्रमण को सफल बनाये। वर्ष 2017 की तैयारी के लिए अभी से हम सब एकजुट होकर कार्य करे। गदरपुर के कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से औरो के लिए भी मिशाल कायम करे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More