33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने किया नौजवानों का आव्हान, पार्टी की उपलब्धियों काे घर–घर तक पहुंचाए

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: राज्य सरकार में मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां नौजवानों का आव्हान किया कि वे विजनरी मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही समाजवादी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुॅचाएं और आम जनता को सांप्रदायिक तथा विघटनकारी ताकतों की साजिशों के प्रति जागरूक बनाएं। उन्होने कहा कुछ ताकतें लोगों को गुमराह कर दिल्ली तक पहुॅच गई हैं। ये परिवर्तन विरोधी ताकतें हैं जिनसे युवाओं के भविष्य को खतरा है। इनसे सावधान रहना है।

          श्री राजेन्द्र चौधरी आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्री मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिला/महानगर अध्यक्षो तथा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने की। बैठक को समाजवादी छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील यादव, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी ने भी सम्बोधित किया।
          श्री चौधरी ने कहा कि युवाओं के समक्ष आज कई चुनौतियां है। समाज में वैचारिक का संकट है। राजनीति में आज नैतिक मूल्यों की गिरावट आई हैं, लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को जागरूक करने और व्यवस्था परिवर्तन के लिए सतत प्रयासो की जरूरत है। उसमें हमारी भूमिका का कम महत्व नहीं होगा। राजनीति सेवा का माध्यम है, स्वार्थ साधन का नहीं। आज समाज में गरीबी, गैर बराबरी, भूख, भ्रष्टाचार और शोषण पर आधारित व्यवस्था जारी है। इनके समाधान के लिए समाजवादी विचारधारा ही एकमात्र विकल्प है।
          श्री चौधरी ने नौजवानों से कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें श्री अखिलेश यादव के रूप में ऐसा नेता मिला है जो युवाओ के भविष्य के प्रति चिन्ता करते हैं। उन्हें सम्मान और अवसर देना चाहते हैं। नौजवानों पर उनका पूरा भरोसा है इस भरोसे पर खरा उतरना भी एक चुनौती है। वर्ष 2012 के चुनाव में साइकिल यात्रा के साथ नौजवानों ने सत्ता परिवर्तन कर दिखाया। अब फिर उन्हें 2017 में और ज्यादा उत्साह तथा श्रम से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ जुट जाना है।
           श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा युवाओं के पास ताकत है। डा0 लोहिया, चौधरी चरण सिंह और श्री मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी एक विचारधारा है जो समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित के हितो की चिन्ता करती है। समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, शिक्षकों, अल्पसंख्यको, व्यापारियों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी सरकार सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर काम करती है।
                                                                                       (राजेन्द्र चौधरी)
                                                                                         प्रदेश प्रवक्ता

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More