29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लखनऊ पहुंची दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, सीएम योगी ने दिया रात्रिभोज

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक सोमवार शाम राजधानी पहुंची। अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। किमजोंग-सुक मंगलवार को अयोध्या में आयोजित किए जा रहे दीपोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी।

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के  राज्यपाल लालजी टंडन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत कई मंत्री व शासन के आला अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मुख्यमंत्री ने किमजोंग-सुक व कोरिया से आए अन्य अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

किमजोंग-सुक मंगलवार को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगी। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला अयोध्या में अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। वह 7 नवंबर को आगरा भी जाएंगी। सोर्स अमर उजाला

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More