24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

डा0 सोनिया शर्मा द्वारा संपादित चित्रकथा (कामिक्स) ‘‘एक गरीब परवर रहम दिल नेता के संघर्ष की कहानी’’ का विमोचन करते हुएः प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘‘नेताजी’’ मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित डा0 सोनिया शर्मा द्वारा संपादित चित्रकथा (कामिक्स) ‘‘एक गरीब परवर रहम दिल नेता के संघर्ष की कहानी’’ का विमोचन किया। विमोचन के अवसर पर समाजवादी लेखक संघ के अध्यक्ष, सपा प्रदेश सचिव व प्रवक्ता दीपक मिश्र समेत कई नेता व बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
शिवपाल सिंह यादव जी ने इस उपलक्ष्य में कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी है। आर्थिक व सामाजिक विषमता के विरूद्ध मुलायम सिंह यादव जी ने समाजवाद का परचम लेकर पूरे देश विशेषकर उत्तर प्रदेश में आंदोलन किया। वर्तमान में नेताजी से बड़ा सामाजिक न्याय व सामाजिक सद्भाव योद्धा कोई नहीं है। गाजीपुर रैली में उमड़ा जनसैलाब साबित करता है कि मुलायम सिंह के बराबर के कद का जननेता कोई नहीं। नेताजी में ही साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने की क्षमता है। नेताजी ने हमेशा समाजवादी व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अध्ययन मनन व विचार विमर्श करने की नसीहत दी है। मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका सोनिया शर्मा के द्वारा तैयार की गई कामिक्स से बच्चों को नेताजी के जीवन-दर्शन के माध्यम से देश में चल रहे सामाजिक न्याय व समाजवादी आंदोलन की जानकारी मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More