Silver Gold Rate Down : शादियों के सीजन में खुशखबरी, इतने सस्ते हुए सोना-चांदी


HR Breaking News (Gold Price Latest Update) लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में अब गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। आज एक बार फिर से इसकी कीमतों में गिरावट (Sone ka rate) दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट का ये दौर आने वो दिनों में भी बरकरार रहने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने का क्या रेट चल रहा है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने का क्या रेट चल रहा है।
आज फिर चमके सोने के रेट
आज यानी मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोने की कीमतों में 960 रुपये की गिरावट आई है। गिरावट आने के बाद इसका रेट (Gold Rate) 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इसके साथ ही में चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो इसकी कीमतों में 2640 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है।
दोनों कीमती धातुओं के रेट में आया उछाल
अमेरिकी डॉलर के एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर से उबरने की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बनता नजर आ रहा है। निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार और महंगाई (Gold Price Hike reason) के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह से ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का दाम
स्पॉट गोल्ड की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमतों में 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। गिरावट आने के बाद इसके रेट 5,016.56 डॉलर प्रति औंस (Gold Price in Ounce) पर आ पहुंचे हैं। इससे पहले, डॉलर में कमजोरी के चलते सोना पिछले सत्र में 2 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी देखी गई थी। 29 जनवरी को सोने ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।
इसके साथ ही में अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8 प्रतिशत गिरकर 5,041.60 डॉलर प्रति औंस पर आ पहुंचा है। चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो इसमें भी तेज गिरावट देखने को मिली है। स्पॉट सिल्वर (Silver Price Today) 2.5 प्रतिशत टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ पहुंचा है। हालांकि पिछले सत्र में इसमें लगभग 7 प्रतिशत की तेजी आई थी। 29 जनवरी को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का रेट
सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 6.66 प्रतिशत उछलकर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Price) पर कारोबार कर रही है। इसके साथ ही में 24 कैरेट सोने का रेट 1,300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और ये 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
एमसीएक्स पर सोना-चांदी का दौर
घरेलू बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स के लिए एमसीएक्स गोल्ड 2,943 रुपये या 1.89% की बढ़त के साथ 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price today) पर बंद हो गया था। इसके साथ ही में मार्च फ्यूचर्स के लिए एमसीएक्स सिल्वर 12,853 रुपये या 5.14 प्रतिशत चढ़कर 2,62,745 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हो गया था।



