25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लोकसभा चुनाव का सातवां चरण 19 मई 2019 को पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर मतदान

देश-विदेश

नई दिल्ली: पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (अजा), होशियारपुर (अजा),आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (अजा), फरीदकोट (अजा), फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला में सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा।  मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इनमें 9 सामान्‍य श्रेणी और 4 सीटें- जालंधर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 13 संसदीय सीटों के लिए कुल 278 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 24 महिलाएं हैं। होशियारपुर (अजा) संसदीय सीट से सबसे कम 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अमृतसर से सबसे ज्यादा उम्मीदवार 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में कुल 23,213 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पंजाब में कुल 2,08,92,674 मतदाता हैं, जिनमें से 1,10,59,828 पुरुष मतदाता; 98,32,286 महिला मतदाता और 560 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। निम्नलिखित तालिका और ग्राफ़ सभी संसदीय सीटों में (29 अप्रैल, 2019तक) जेंडर के अनुसार मतदाताओं की संख्‍या दर्शाता है।

संसदीय क्षेत्र का नाम पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
गुरदासपुर 849761 745479 44 1595284
अमृतसर 801639 766178 58 1507875
खडूर साहिब 867895 770874 73 1638842
जालंधर 843598 773400 20 1617018
होशियारपुर 832025 765445 30 1597500
आनंदपुर साहिब 889506 809328 42 1698876
लुधियाना 903624 779630 71 1683325
फतेहगढ़ साहिब 799731 703099 31 1502861
फरीदकोट 818244 723690 37 1541971
फिरोजपुर 862955 755429 35 1618419
बठिंडा 861387 760264 20 1621671
संगरूर 814856 714551 25 1529432
पटियाला 914607 824919 74 1739600

जेंडर के आधार पर मतदाताओं की संख्‍या

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001Z341.png

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More