40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार श्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की: राजेन्द्र चैधरी

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार श्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख जताते

हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
      श्री गुप्ता (62 वर्ष) का आज रांची में निधन हुआ। वे अपने पीछे शोक-संतप्त पत्नी तथा एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनका शव विपुलखण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ लाया जा रहा है।
      श्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता सहारा और हिन्दुस्तान दैनिकों में संपादक रहे थे। लखनऊ ‘रोज की खबर‘ और राँची से प्रकाशित ‘झारखण्ड जागरण‘ के भी प्रकाशक व संपादक रहे थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More