29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पूर्व राज्य सभा सांसद स्व. श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा के पति बी.एस.शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुएः मुख्यमंत्री श्री रावत

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व राज्य सभा सांसद स्व. श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा के पति बी.एस.शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनो ंको धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि स्व. श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा व उनका पूरा परिवार सदैव कांग्रेस परिवार से जुड़ा रहा है। 2002 में कांग्रेस को वापस सरकार में वापस लाने व राज्य निर्माण में स्व. श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा व उनके परिवार को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सभा में उत्तराखण्ड से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी श्री शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की कामना की है। श्री उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस परिवार को श्री शर्मा के निधन से आघात पहुंचा है। स्व. श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा व उनका पूरा परिवार सदैव से कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा है।
मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भी पूर्व राज्य सभा सांसद स्व. श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा के पति बी.एस.शर्मा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. श्रीमती मनोरमा डोबरिया शर्मा एक कर्मठ कांग्रेस नेत्री थी। प्रखर वक्ता थी।
आगाकी 3 सितम्बर को उनकी जन्मदिवस पर नारी निकेतन, देहरादून में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, जिसमें मुख्यमंत्री जी को भी आना था। उक्त कार्यक्रम भी अब निरस्त कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री को सम्मानित किया जाना था।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More