36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सरस्वती मां को पसंद है इस रंग का फूल, मां की पूजा करने से पहले जरूर पढ़े यह खबर

अध्यात्म

मां के जिस रूप की कृपा पाना चाहते हैं तो उस रूप की पसंद के अनुसार फूल अर्पित करके उनकी पूजा करें। इससे माता की अनुकंपा जल्दी मिलती है। तो आइए जानते हैं की मां के अलग-अलग रूप को किस खास रंग के फूल से खुश किया जा सकता है।

सरस्वती मां का प्रिय फूल: 
मां सरस्वती शांत एवं सौम्य मूर्ति हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद अथवा पीले रंग का फूल चढ़ाएं। सफेद गुलाब, सफेद कनेर, चम्पा एवं गेंदे के फूल से सरस्वती मां खुश होती हैं। इससे ज्ञान एवं बौद्घिक क्षमता बढ़ती है।

काली एवं कालरात्रि का प्रिय फूल:
माता काली एवं कालरात्रि को गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। इन्हें 108 लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

दुर्गा मां का प्रिय फूल:
दुर्गा मां को भी लाल फूल पसंद है। इन्हें खुश करने के लिए लाल गुलाब या लाल गुड़हल के फूल की माला पहनाएं। आर्थिक परेशानियां दूर होगी।

लक्ष्मी मां का प्रिय फूल:
माता लक्ष्मी सौभाग्य एवं सम्पदा की प्रतिमूर्ति हैं। लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए इन्हें कमल का फूल अथवा गुलाब का फूल अर्पित करें। भगवान विष्णु की अर्धांगिनी होने के कारण लक्ष्मी माता पीले रंग के फूल से भी खुश होती हैं। जल में उत्पन्न होने के कारण कमल कमल फूल माता को सबसे अधिक प्रिय है क्योंकि लक्ष्मी स्वयं जल से प्रकट हुई हैं।

गौरी माता एवं शैलपुत्री का प्रिय फूल:
माता गौरी एवं शैलपुत्री को सफेद एवं लाल पुष्प पसंद है। सुहागन स्त्रियों को लाल फूल से मां की पूजा करनी चाहिए। इससे सुहाग की उम्र बढ़ती है। कुंवारी कन्याओं को भी लाल रंग के फूल से ही मां की पूजा करनी चाहिए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More