23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में 70वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का स्मरण और उनको नमन करते हुए ध्वजारोहण किया।

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में 70वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का स्मरण और उनको नमन करते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय और बेसिक शिक्षामंत्री श्री अहमद हसन एवं श्री राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे। बैंड बाजे के साथ सपेंरो के बीन की धुन पर भी कार्यकर्ताओं ने आजादी का जश्न मनाया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं कोे स्मरण दिलाया कि गाँधीजी और सुभाषचन्द्र बोस के नेतृृत्व में आजादी की लड़ाई में समाज के हर वर्ग के लोगो ने संघर्ष किया था। भगतसिंह और उनके दूसरे साथियों ने फाँसी का फंदा चूमकर अपना बलिदान किया। समाजवादियों ने आजादी की लड़ाई और उसके बाद आजाद भारत में भी बहुत संघर्ष किया। इसमें डा0 लोहिया और जयप्रकाश नारायण जी का बहुत योगदान रहा है।
श्री यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने अच्छे कार्य किये हैं। इस सरकार को फिर सत्ता में लाने का संकल्प लेना है। समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी भी बनाना है। उन्होंने इसके लिए कटिबद्ध होकर जनता के बीच जाने की कार्यकर्ताओं को नसीहत दी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष के दिनों की याद करते हुए जेल यातना सहने और बलिदान करनंे वालो का नमन किया। उन्होंने कहा कि डा0 लोहिया, आचार्य नरेन्द्र देव और जयप्रकाशजी ने देश व समाज को नई दिशा दी। आजादी के संघर्ष में सभी जाति धर्म के लोगो ने भागीदारी की थी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवाद का रास्ता ही खुशहाली का रास्ता है। ऊँच-नीच की खाइयाँ दूर करने की विचारधारा समाजवाद की है। हमें उनसे सावधान रहना होगा जो धर्म और जाति के नाम पर समाज में तनाव और भेदभाव पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने समाजवादी सरकार द्वारा किसानों, नौजवानों, महिलाओं के हित में किये गये कामों का ब्यौरा देते हुए कहा कि अभी भी बहुत कुछ किया जाना है। प्रदेश में फिर समाजवादी सरकार बनने पर जनहित के और भी कामो को अंजाम दिया जायेगा।
इस मौके पर सर्वश्री शारदा प्रताप शुक्ल, रविदास मेहरोत्रा, एस0आर0एस0 यादव, गीता सिंह, जरीना उस्मानी, माला द्विवेदी, रंजना बाजपेयी, विजय यादव, अल्पना बाजपेयी, रामसागर यादव, सुनील यादव, मो0 एबाद, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, प्रदीप शर्मा, जगन्नाथ यादव, सागर धानुक, नईमा बानो, अर्चना राठौर, सहजराम एडवोकेट, रिछपाल सिंह, राधा यादव, मो0 मियाँ जौहर, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, चन्द्रिका पाल, संजीव मिश्र, जाकिर हुसैन सतरिखी, साबिया अख्तर, जीनत, सबा, राजेन्दर सिंह राजा, इजहारुल हसन शेखू, अनूप बारी, निशान्त जादौन, सन्तोष यादव, मुन्नी पाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More