27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गले में रुद्राक्ष और माथे पर तिलक, WWE में जल्द एंट्री लेगा भारत का ये खतरनाक रेसलर

खेल समाचार

भारत में WWE को काफी पसंद किया जाता है और लोग मैच को काफी चाव से देखते भी है। WWE के इतिहास में कई ऐसे रेसलर रहे हैं जिन्हे दुनिया भर में काफी पसंद किया गया है और इन्होने काफी नाम भी कमाया है। इनमे सबसे पहले नाम आता है द ग्रेट खली का जिन्होंने सभी को अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। लेकिन अब उनका करियर रेसलिंग से खत्म हो चूका है। दूसरा नाम जिंदर महाल का आता है जो अब wwe में काम कर रहे है। उन्होंने एक बार WWE चैंपियनशिप भी जीती है।

अब WWE में खतरनाक रेसलर की एंट्री होने वाली है जिनका नाम रिंकू सिंह है। रिंकू सिंह एक प्रोफेशनल बेसबॉल प्लेयर रह चुके है। उनकी कद काठी देख कर ही आप इस बता का अंदाजा लगा सकते हैं कि वे रेसलिंग के लिए एकदम सही है। काफी मेहनत करने के बाद उन्होंने ये बॉडी बनाई है। उनका अवतार भी भारतीय है, वह माथे पे बड़ा तिलक लगाते है। साधुओं जैसी लंबी दाढ़ी रखते है उनकी तरह ही वेशभूषा धारण करते हैं।

फ़िलहाल रिंकू सिंह WWE में nxt डिवीज़न में अपना लोहा मनवा रहे है। उनकी परफॉर्मेंस इस दौरान काफी शानदार रही। WWE के मेन रोस्टर रॉ या फिर स्मैकडाउन में उनको WWE में बड़ा पुश मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी होगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More