28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के साथ जोड़ा सरनेम J?

मनोरंजन

मुंबई: बॉलिवुड-हॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जल्द फेमस सिंगर निक जोनस से शादी होने जा रही है। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में होगी। हालांकि अभी यह कन्फर्म तो नहीं हुआ है लेकिन शादी की तैयारियां जरूर शुरू हो गई हैं।

पिछले वीकेंड को न्यू यॉर्क में प्रियंका का ब्राइडल शावर हुआ था जिसमें केली रिपा और ल्यूपिता न्योंगो जैसे हॉलिवुड सितारे शामिल हुए थे। इसके बाद ऐम्सटरडम में यॉट पर प्रियंका की बैचलरेट पार्टी हुई थी जिसमें सोफी टर्नर, सृष्टि बहल आर्या, तमन्ना दत्त, नताशा पाल, चंचल डिसूजा और डैना सपनिक जैसे प्रियंका के खास दोस्त शामिल हुए थे।

इन दोनों ही पार्टियों के फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। पार्टी के फोटो में प्रियंका एक कैप पहने दिखाई दे रही हैं जिस पर पीसीजे इनीशियल्स लिखे हुए हैं। इसे देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द दुल्हन बनने जा रही प्रियंका ने अपने नाम के साथ सरनेम जोनस जोड़ लिया है। हालांकि अभी यह कन्फर्म भी नहीं है लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो वक्त के साथ ही पता चलेगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More