24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पोखरी, चमोली में खादी पर्यटन औद्योगिक किसान विकास मेले का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते हुएः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
चमोली/देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पोखरी में आयोजित सात दिवसीय दशम पर्यटन औद्योगिक किसान विकास एवं राज्य खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी मेले का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नौ विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

जिनमें विकास खण्ड पोखरी में नव सृजित लो.नि.वि डिविजन का शिलान्यास, पोखरी-विशालखाल, वामनाथ मोटर मार्ग चैडीकरण 14.30 कि.मी, लागत 723.37 लाख रूपये का शिलान्यास, रूद्रप्रयाग-पोखरी मोटरमार्ग का सुधारीकरण लागत 432 लाख रूपये का शिलान्यास, सैमीबैण्ड से सिवाईबैण्ड पुनर्निर्माण लागत 388.02 लाख रूपये का शिलान्यास, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद पोखरी में 20 शैययाओं का शिलान्यास, नागनाथ-पोखरी में इंडोर काॅम्पलैक्स का शिलान्यास, 16 कि.मी. काण्डई मोटर मार्ग लागत 419.35 लाख रूपये का शिलान्यास करने के साथ ही तहसील पोखरी के आवासीय/अनावासीय भवनों का लोकार्पण व आई.टी.आई. पोखरी का लोकार्पण किया।
   मुख्यमंत्री श्री रावत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी पहाड़ की महिलाएं पिछड़ापन से संघर्ष कर रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि यदि पहाड़ की तस्वीर बदलनी है, तो हमें महिलाओं को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि महिलाओं को हर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें। उन्होंने कहा कि हमें तीन मुख्य मंत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पहला मंत्र शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्हांेने अभिभावकों से यह भी आहवान किया कि वे अपने बच्चों को समय अवश्य दें और उनकी पढाई पर जरूर घर में ही चर्चा परिचर्चा करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा मुख्य उद्देश्य खेती को बढ़ावा देना है। हमें अपनी खेती में बदलाव लाना होगा। उन्होंने मंडुवा, झंगोरा, भट्ट आदि अनाज के उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि इनके विपणन के उत्पादन की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने तीसरे मंत्र की बात करते हुए कहा कि हमें हस्तशिल्प दस्तकारों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेंशन हक के तौर पर दी जा रही है। नई पेंशन शुरू की गई है। विधवा की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस में 1800 महिला कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रहे है। पी.आर.डी में 30 प्रतिशत महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीस हजार नौकरियों का लक्ष्य रखा है। जिसमें दस हजार नौकरियां दी जा चुकी है। सरकार बीस हजार युवकों को पुनः रोजगार के अवसर जुटायेगी।
मुख्यमंत्री ने  सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन गांव में रात्री विश्राम कर लोंगों की समस्या से रूबरू होकर उनका तत्काल समाधान करनेे निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि 60 वर्ष से अधिक आयु की वृद्ध महिलाओं को टेक होम राशन दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल व प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने मेले की स्मारिका तथा गोपाल दत्त मिश्रा द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का गढ़वाली अनुवाद पुस्तक का भी विमोचन किया। स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More