parents’ property right’s : औलाद को किस संपत्त से किया जा सकता है बेदखल, जानें माता पिता के अधिकार

parents' property right's : औलाद को किस संपत्त से किया जा सकता है बेदखल, जानें माता पिता के अधिकार

HR Breaking News (Property Laws) : हर मां बाप अपनी संतान के लिए मेहनत करते हैं। परंतु, कईं बार औलाद निक्कमी निकलती है तो परिस्थिति बेदखली तक की आ जाती है। माता-पिता की संपत्ति के अधिकारों को लेकर कई कानून बने हुए हैं। औलाद को बेदखल (eviction from property) करने के लिए भी नियम बने हुए हैं। हर संपत्ति से बेदखली नहीं की जा सकती है। 
  

कैसे किया जाता है बेदखल
 

अखबार में औलाद को बेदखल करने की सूचना छपी आपने देखी होगी। इसका मतलब होता है कि वह उस संतान के किसी भी कृत्य के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और न ही उनकी प्रोपर्टी में उस संतान का कानूनी अधिकार (Property Eviction) है। हालांकि, हर संपत्ति से बेदखली नहीं हो सकती, माता पिता केवल एक संपत्ति से ही बेदखल कर सकते हैं। एक संपत्ति तो ऐसी होती है, जिसमें चाह कर भी माता पिता किसी को बेदखल  (Property Rights) नहीं कर सकते हैं।   

कितने प्रकार की होती है संपत्ति
 

प्रोपर्टी के कानून की नजर में दो प्रकार (Types of Property) होते हैं। इसमें पहली संपत्ति पैतृक (Ancestral Property) और दूसरी है स्वअर्जित (Self Acquired Property)। दोनों ही संपत्तियों में दिन रात का फर्क है। पैतृक संपत्ति सुनने में लगता होगा कि पिता की संपत्ति, लेकिन इसकी परिभाषा बहुत अलग है।

इस संपत्ति से हो सकते हैं बेदखल
अगर माता पिता किसी भी संतान को बेदखल करना चाहते हैं तो कानूनी नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है। स्वअर्जित संपत्ति (parents’ property types) से ही माता पिता अपनी संतान को निकाल सकते हैं। माता पिता अपनी खुद अर्जित संपत्ति (Parent’s Property) के प्रयोग के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। वह इस संपत्ति से औलाद को तुरंत बेदलखल कर सकते हैं। यह माता पिता का कानूनी अधिकार (Legal Rights) है। 

 

संपत्ति ले सकते हैं वापस
 

देश का कानून अधिकार देता है कि माता-पिता संतानों को दी गई संपत्ति वापस लेने का अधिकार रखते हैं। स्वअर्जित संपत्ति (parents’ property) पर माता पिता को यह अधिकार मिला है। माता-पिता को उनकी संतान का बर्ताव सही नहीं लगता तो वह दी गई संपत्ति (Child’s right in property) को वापस भी ले सकते हैं। मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट (Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act) में प्रावधान प्रोपर्टी वापस लेने व प्रोपर्टी से बेदखल (Evicted)करने का अधिकार है।

यहां से नहीं हो सकते बेदखल
 

वहीं जब पैतृक संपत्ति (parents’ property) की बात आती है तो इसके नियम अलग हैं। यह पूर्वजों की जमीन-जायदाद (Ancestral Property) होती है। इससे आपका हक कोई नहीं छीन सकता है। ऐसा केवल स्वअर्जित संपत्ति में ही हो सकता है। माता पिता के पास संपत्ति पैतृक संपत्ति है तो बेदखल के बाद भी संतान का उस संपत्ति में अधिकार रहेगा। बता दें कि पैतृक संपत्ति (parents’ property) वह संपत्ति है जहां पिछली 4 पीढ़ियों से कोई विभाजन नहीं हुआ है। अगर इस दौरान बंटवारा हो गया है तो यह पैतृक संपत्ति नहीं कहलाएगी।

Related Articles

Back to top button