36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रेल मंत्रालय के यांत्रिक निदेशालय का सिंहावलोकन

देश-विदेश

नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड के सदस्य (यांत्रिक) श्री हेमंत कुमार ने 15 जून, 2015 को नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में यात्रिक निदेशालय के बारे में जानकारी दी।

सिंहावलोकन

·        भारतीय रेल से 23 मिलियन यात्री रोजाना सफर करते हैं। यह आस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर है।

·        सभी श्रेणियों को यात्रियो के लिए 100 प्रकार के कोच सेवा में हैं।

·        बॉक्स एनएचएल बैगन का एक रेक 4100 एमटी भार वहन करता है-यह 20 टन क्षमता वाले 200 ट्रकों की            भार के बराबर है।

·        रेलवे ट्रकों की तुलना में 6.57 गुना डीजल ईंधन का कारगर इस्तेमाल करता है।

·        ट्रकों की तुलना में प्रतिटन किलोमीटर 84.8 प्रतिशत कम सीओ2 उत्सर्जन।

·        पॉवर हाउस ऑन व्हील्स-भारतीय रेल का 5502 डीजल इंजन बेड़ा लगभग 13100 मेगावाट बिजली उत्पादन           करता है। यह दिल्ली/एनसीआर की 2016-17 के लिए संभावित शीर्ष बिजली आवश्यकता के दोगुने से अधिक            है।

·        हमने प्रत्येक वर्ष 1000 मेगावाट जोड़े-यह मेगा थर्मल पावर प्लांट के बराबर है। इसमें  संप्रेषण और वितरण              घाटा नहीं हुआ है क्योंकि बिजली इस्तेमाल की जगह ही बनायी जाती है।

·        बिजली उत्पादन के लिए अतरिक्त संरचना की आवश्यकता नहीं।

·        42 डीजल सेड तथा 10 वर्कशॉप में इंजनों का रखरखाव किया जाता है।

·        सातों दिन 24 घंटे 350 कोचिंग तथा माल डिपो तथा 26 वर्कशॉप कोचों तथा वैगनों का रखरखाव करते हैं।

·        भारतीय रेल ने 6 उत्पादन इकाइयों की स्थापना की है। इन इकाइयों में प्रतिवर्ष 600 डीजल तथा इलेक्ट्रिक              इंजन तथा 3000 कोच बनाए जाते हैं।

·        उत्पादन इकाइयों में तथा वर्कशॉप में प्रत्येक वर्ष 4000 से अधिक अप्रेंटिस इंजीनियरिंग की विभिन्न विधाओं            में प्रशिक्षित किए जाते हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More