33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में रोजाना एक लाख नये कोविड मामले, 61वें दिन में सबसे कम

देश-विदेशसेहत

पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड के 1,000,636 नये मामले दर्ज किये गये। दो महीनों में यह आंकड़ा सबसे कम है। देश में लगातार 11वें दिन दो लाख रोजाना से कम नये मामले दर्ज किये गये हैं। यह ‘समग्र सरकारी तंत्र’ की भावना के तहत केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सतत प्रयास और सहयोग से मुमकिन हो सका है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KSXM.jpg

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश का सक्रिय केस-लोड दूसरे दिन भी 15 लाख से नीचे कायम रहा है। आज उसकी दर 14,01,609 है। सात दिनों से लगातार केस-लोड 20 लाख से नीचे बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में कोविड मामलों में कुल गिरावट 76,190 दर्ज की गई। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजीटिव मामलों का महज़ 4.85 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025SBB.jpg

कोविड-19 संक्रमण से उबरने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है। इसके साथ ही भारत में रोजाना रिकवरी लगातार 25वें दिन भी नये मामलों से अधिक रही। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,74,399 लोग कोविड से उबरे हैं।

पिछले 24 घंटों में रोजाना नये मामलों के मुकाबले 73,764 की और रिकवरी दर्ज की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003C8MK.jpg

महामारी की शुरूआत से संक्रिमत होने वाले कुल लोगों में से 2,71,59,180 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। इस आधार पर रिकवरी दर 93.94 प्रतिशत बैठती है, जिसमें लगातार बढ़ोतरी का रुझान बना हुआ है।

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 15,87,589 जांचें की गईं। आमूल रूप से देखा जाये, तो भारत में अब तक 36.6 करोड़ (36,63,34,111) से अधिक जांचे हो चुकी हैं।

एक तरफ देश में जांचों को बढ़ाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पॉजीटिविटी में लगातार गिरवाट नजर आ रही है। दैनिक पॉजीटिविटी दर आज 6.34 प्रतिशत रही। यह 14वें भी लगातार 10 प्रतिशत से कम पर कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004W5V1.jpg

टीकाकरण के मोर्चे पर देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 23.27 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

आज सात बजे सुबह तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के आधार पर 32,68,969 सत्रों के जरिये कुल 23,27,86,482 टीके लगाये गये।

विवरण इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 99,68,836
दूसरी खुराक 68,62,013
अग्रिम मोर्चे के कर्मी पहली खुराक 1,62,06,661
दूसरी खुराक 86,71,758
18-44 आयुवर्ग पहली खुराक 2,86,18,514
दूसरी खुराक 1,68,302
45-60 आयुवर्ग पहली खुराक 7,10,44,966
दूसरी खुराक 1,13,34,356
60 वर्ष से ऊपर पहली खुराक 6,06,75,796
दूसरी खुराक 1,92,35,280
योग 23,27,86,482

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More