श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती के अवसर पर अजय राय जी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

सिख धर्म के दसवें गुरु, महान योद्धा, समाज सुधारक एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी, पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री मा0 श्री अजय राय जी ने आज आशियाना लखनऊ स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की और वहां आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं को भोज परोस कर सेवा की तद्पश्चात लंगर का प्रसाद स्वयं भी ग्रहण किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग, बलिदान और राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज के फैले अन्याय, अत्याचार और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को समानता, साहस और आत्मसम्मान का संदेश दिया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर मानवता, भाईचारे और धर्म की रक्षा के लिए एक नई चेतना का संचार किया।

श्री राय ने कहा कि आज हमें सभी को गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन आदर्शों को अपनाने, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी, पूर्व मंत्री के साथ जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, सरदार रंजीत सिंह, ललन कुमार, शैलेन्द्र दीक्षित, बलदेव लाठी, निहारिक सिंह, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button