35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Olympic Hockey Qualifier: मनदीप सिंह ने भारत को रूस पर दिलाई जीत

खेल समाचार

भुवनेश्वर: मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को टोक्यो ओलिंपिक क्वालीफायर के पहले चरण में रूस को 4-2 से हराया। इन टीमों के बीच दूसरे चरण का मैच शनिवार को खेला जाएगा।

कलिंगा हॉकी स्टेडियम में भारतीय टीम उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन जीत दर्ज करने में सफल रही। दुनिया की 22वें क्रम की रूसी टीम ने कड़ा संघर्ष किया। दुनिया की पांचवें क्रम की भारतीय टीम को हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। हरमनप्रीत ने यह गोल वीडियो रैफरल के जरिए मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। इसके दो मिनट बाद रूस बराबरी कर लेता यदि भारतीय गोलकीपर श्रीजेश शानदार बचाव नहीं करते। 17वें मिनट में रूस ने आंद्रेय कुरेव के मैदानी गोल की मदद से बराबरी कर ली। इसके बाद मनप्रीत सिंह ने 24वें मिनट में रूसी गोलकीपर गाफारोव को चकमा देते हुए गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

रूस ने तीसरे क्वार्टर में बराबरी पर आने के भरसक प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। एसवी सुनील ने 48वें मिनट में गोल करते हुए भारत को 3-1 से आगे कर दिया। इसके 5 मिनट बाद मनदीप ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल किया। खेल के अंतिम क्षणों में रूस के सेमन मैट्कोवस्की ने गोल दागते हुए रूस के हार के अंतर को कम किया। Source नईदुनिया

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More