New Railway Line : एक और रेलवे लाइन को मिली मंजूरी, 412 करोड़ रुपये होंगे खर्च

HR Breaking News (New Railway Project) रेल मंत्रालय ने अब एक और नई रेलवे लाइन को बिछाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इस रेलवे लाइन के बिछने की वजह से यात्रा (Indian Railway) करने में आसानी होगी और समय की भी बचत होने वाली है। इस रेलवे लाइन का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
परियोजना में आएगी इतनी लगात
रेल मंत्रालय ने उत्तरी रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों में से एक पर भीड़ को कम करने के मकसद से राजपुरा बाईपास लाइन के निर्माण को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्री (Railway Minister) से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने एक प्रेस अभियान में इस जानकारी देते हुए बताया है कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 411.96 करोड़ रुपये तक की होने वाली है। साथ ही में इसे रेलवे बोर्ड की अनुशंसा के बाद स्वीकृति (Railway News) को प्रदान कर दी है।
लंबी बाईपास लाइन का होगा निर्माण
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि स्वीकृत कार्य के अंतर्गत न्यू शंभू डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर स्टेशन को मौजूदा राजपुरा–बठिंडा लाइन के कौली स्टेशन से जोड़ने हेतु 13.46 किलोमीटर लंबी बाईपास लाइन (Rajpura Bypass Line) का निर्माण किया जाने वाला है। ये रणनीतिक संपर्क भारतीय रेल की “अम्ब्रेला वर्क 2025-26” योजना के तहत नई रेल लाइन परियोजनाओं का हिस्सा होने वाला है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य फिलहाल में पूर्ण क्षमता पर संचालित हो रहे राजपुरा यार्ड (Rajpura Yard) पर दबाव कम करना है।
रेल राज्य मंत्री ने दी जानकारी
रेल राज्य मंत्री ने ये भी बताया है कि अंबाला–जालंधर खंड उत्तरी रेलवे नेटवर्क के सबसे व्यस्त कॉरिडोरों में से एक है। अगर समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया जाता है तो फिर साल 2030-31 तक इस क्षेत्र में लाइन क्षमता उपयोग (Rajpura Bypass Line) 165 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। जोकि बढ़ते यातायात की वजह से और भी ज्यादा दबाव को उत्पन्न कराने वाला है।
आवाजाही की मिलेगी सुविधा
आवाजाही की सुविधा प्रदान की जाने वाली है। इसकी वजह से वे राजपुरा यार्ड की भीड़भाड़ से पूरी तरह बच सकते हैं। इसकी वजह से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों (Rajpura Bypass Line Project) की आवाजाही और भी ज्यादा सुगम एवं तीव्र हो जाएगी। न्यू शंभू स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर से सीधा संपर्क स्थापित होने की वजह से माल ढुलाई की दक्षता और गति में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने वाली है।



