New Pay Commission : हो गया क्लीयर, सरकार ने किया स्पष्ट, 8वें वेतन आयोग में इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ


HR Breaking News (8th Pay Commission) देशभर के करोड़ों कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार था। अब सरकार ने क्लियर कर दिया है कि सरकार किस दिन वेतन आयोग को लागू करेगी। 8वें वेतन आयोग (Basic salary Hike) के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में शानदार उछाल आएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 8वें वेतन आयोग से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
जानिये सरकार ने क्या कही बात-
अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब भी नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू होता है, तो रिटायरमेंट की कट-ऑफ डेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन जाती है। कर्मचारियों के मन में ये डर बना रहता है कि अगर वह आयोग लागू होने की संभावित तारीख जैसे 1 जनवरी 2026 से एक दिन पहले भी रिटायर होते हैं, तो वे पुरानी दरों पर ही पेंशन पाएंगे। वहीं दूसरी ओर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस मुद्दे पर कहा है कि Finance Act, 2025 में ऐसा कोई नया प्रावधान (Pay Commission Update) नहीं जोड़े गए हैं। जोकि पेंशनर्स के बीच रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर कोई भेदभाव या विभाजन पैदा न करें।
भेदभाव का नहीं है कोई प्रावधान-
पेंशनर्स के लिए सबसे बड़ी राहत की बात तो ये है कि नियम के माध्यम से पता चलता है कि सिर्फ इस आधार पर कि कोई व्यक्ति 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर (8th Pay Commission) हुआ है या उसके बाद, उनके साथ अलग तरह का व्यवहार नहीं किया जाएगा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौजूदा नियमों के तहत, जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो उसका लाभ मौजूदा पेंशनभोगियों को पेंशन (Pension Hike) रिवीजन के माध्यम से दिया जाता है। Finance Act, 2025 में ऐसा कोई क्लॉज नहीं होता है। जोकि इस परंपरा को बदलता हो।
8वें वेतन आयोग में होंगे ये बदलाव-
अगर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिया जाता है तो फिर इसका प्रभाव दो तरीकों से देखने को मिलेगा। पहला ये कि जो 1 जनवरी 2026 के बाद रिटायर होंगे, उनकी पेंशन की कैलकुलेशन (Salary Calculation) सीधे नए बेसिक पे के आधार पर केल्कुलेट होगी। इसके साथ ही पुराने पेंशनर्स, जो 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर हो चुके होंगे, उनकी पेंशन को एक फिक्स फिटमेंट फैक्टर के जरिए रिवाइज किया जाएगा।
वेतन आयोग की संभावित केल्कुलेशन-
उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.81 से 3.68 के बीच रह सकता है। इसके साथ ही में न्यूनतम पेंशन के बारे में बात करें तो फिलहाल न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपये है, जोकि 8वें वेतन आयोग (Salary in 8th Pay Commission) के बाद बढ़कर 25,000 रुपये तक जा सकती है।
सरकार ने जवाब में कर दिया क्लियर-
सरकार के जवाब से ये साफतौर पर क्लियर है कि 31 दिसंबर 2025 की तारीख कोई डेडलाइन नहीं है जो आपको बढ़ी हुई पेंशन के फायदे से बाहर कर दे। पिछले समय की तरह हर वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने पुराने पेंशनभोगियों की पेंशन को भी रिवाइज किया है, इसकी वजह से वे महंगाई के दौर में पीछे नहीं रहेंगे।



