25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री आवास न्यू कैंट पर आयोजित आम दावत (मैंगो पार्टी) के अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री आवास न्यू कैंट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आम दावत (मैंगो पार्टी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम विभिन्न प्रजाति के आम रखे गये थे।

साथ ही जामुन और भुट्टे भी जनता के लिए रखा गया था। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमें अपने पारंपरिक फलों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आम, जामुन, भुट्टा गुणकारी भी होता है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। फलोत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने मेरा पेड़ मेरा धन योजना के तहत फल वाले पेड़ लगाने पर बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में माल्टा, सेब, संतरा, नीबू (गलगल) सहित अन्य फल प्रजाति के उत्पादन पर भी बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में फलोत्पादन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता शामिल होने आयी थी। जनपद चमोली के बाण गांव से हरीश पंत, गब्बर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट उप प्रधान, हीरा सिंह बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य, खीमी राम प्रधान वाण, खिलाफ सिंह बाण, कर्ण सिंह नेगी क्षेत्र प्रमुख घाट से आये थे। सभी लोगो ने आम का खूब आनन्द उठाया। उसके बाद जामुन और भुट्टा भी खाया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश अग्रवाल, हरीश चन्द्र दुर्गापाल, दिनेश धनै, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक प्रो. जीत राम, हेमेश खर्कवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये जनप्रतिनिधि थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More