New Expressway : एक और एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह शहर, इस रूट पर बनेगा बाईपास रोड

New Expressway : एक और एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह शहर, इस रूट पर बनेगा बाईपास रोड

HR Breaking News (New bypass road) दिल्ली और मुंबई के बीच अब कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नया बाईपास रोड बनाया जाने वाला है। इस बाईपास रोड के बनने की वजह से दिल्ली और मुंबई (Bypass road between Delhi and Mumbai) के बीच यात्रा करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। बाईपास रोड का निर्माण होने से ये रोड सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट हो जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।

ये एक्सप्रेसवे होगा कनेक्ट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा के साथ कनेक्ट करने के लिए अब तिगांव में बाईपास बनाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के मूर्तरूप लेने से फरीदाबाद से नोएडा (Faridabad to Noida Distance) जाने लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी। योजना को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जा चुका है और सभी दस्तावेज भी उपलब्ध कराये जा चुके हैं। ये योजना पिछले चार सालों से अधर में लटकी हुई थी।

बाईपास से जुड़ेगा शहर

इसके लिए तिगांव में मार्च-2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्थानीय विधायक और अब मंत्री राजेश नागर द्वारा आयोजित विकास रैली में आए मौजूद थे। राजेश नागर (Tigaon bypass) की मांग पर तब सीएम मनोहर लाल ने तिगांव में एमआइटीसी की नहर के साथ बाईपास बनाने का ऐलान किया था। इसके बाद से अब इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा।

सड़क बनाने का कार्य हुआ पूरा

तिगांव के अंदर फिलहाल जो मार्ग है वो सिर्फ 33 फुट चौड़ा ही है। अब यमुना पर मंझावली पुल बनकर तैयार किया जा चुका है और उत्तर प्रदेश की सीमा में सड़क बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश (Delhi-Mumbai Expressway) की सीमा में सड़क बनने के बाद ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नोएडा के बीच मंझावली यमुना से सीधा आवागमन शुरू हो जाएगा। सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी।

2022 में रखा गया था प्रस्ताव

तिगांव के अंदर आबादी के बीच से आने वाले मार्ग से ज्यादा संख्या में वाहनों का आवागमन नहीं हो पाएगा। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए 2022 में राजेश नागर ने तिगांव में बाईपास (Tigaon bypass Project) बनाने का प्रस्ताव को पैश किया था। इसके साथ ही में इस प्रस्ताव का केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी पुरजोर समर्थन भी किया था। अब इस योजना पर काम जोरों शोरों से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button