35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री अखिलेश यादव लखनऊ में जिलाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए।

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि समाजवाद से बेहतर कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। डा0 राम मनोहर लोहिया और श्री मुलायम सिंह यादव का रास्ता समाजवादी रास्ता है। इसकी नीतियों को अपनाकर ही सम्पन्नता और समता का भारत बनाया जा सकता हैं उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार इसी रास्ते पर चलते हुए जनहित की योजनाओं को कार्यान्वित कर रही है।

           श्री अखिलेश यादव लखनऊ में जिलाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे। श्री यादव ने बैठक में सरकार की तमाम उपलब्धियों की चर्चा की और इन्हें जन-जन तक पहुॅचाने के लिए कहा। उन्होने सन् 2017 के चुनावो में जिला संगठनों की अहम जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए विपक्ष के दुष्प्रचार का दृढ़ता से सामने करने का आव्हान किया। श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी जैसा अच्छा नेतृत्व किसी अन्य दल में नहीं है। इसमें बड़ी संख्या समर्पित कार्यकर्ता है। समाजवादी पार्टी की नीति और कार्यक्रमों की कोई तुलना नहीं है। समाजवादी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किए हैं। किसी सरकार में प्रदेश का इतना विकास नहीं हुआ है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी राजनीतिक व्यवस्था को बदलना चाहती है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
           श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी निराधार आरोप लगाते हैं। यहां कानून व्यवस्था ठीक नहीं है तो विकास कैसे हो रहा है। राज्य में सद्भाव और सौहार्द का माहौल है। समाज के सभी वर्गो के हित की तमाम योजनाएं लागू हैं। चूॅेिक प्रदेश में एक नया माहौल है इसलिए अब फिल्मी दुनिया के लोग भी आ रहे हैं। कई विदेशी उद्यमी एवं सरकारे भी यहा निवेश के लिए उत्सुक है। उन्होने कहा कि अपने विदेश दौरों में वे तमाम उद्यमियों के संगठनों में गए और उन्होने प्रदेश में औद्योगिक विकास तथा रोजगार में बढ़त के बारे में चर्चा की जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आनेवाले है।
            श्री अखिलेश यादव ने केन्द्र के उपेक्षापूर्ण रूख की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास में कोई मदद नहीं की है। ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात की मार झेल रहे किसानों को राज्यकोष से ही मदद मिली है। केन्द्र से बार-बार मांग किए जाने के बावजूद एक रूपया नहीं मिला। उन्होने कहा कि केन्द्र की जनधन योजना में खातेदार को पैसा देना पड़ता है जबकि समाजवादी पेंशन योजना में कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। यह देश की सबसे बड़ी योजना है जिससे 45 लाख गरीब परिवार लाभान्वित होगें।
           श्री यादव ने मेट्रो रेल, लोहिया ग्राम लोहिया आवास, कामधेनु, अक्षयपात्र, बच्चों को सप्ताह में एक दिन दूध देने, की व्यवस्था वाराणसी के घाटो पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, अस्पतालों में 24 घंटा बिजली देने, लैपटाप वितरण, घायल मरीजो के लिए 108 नं0 समाजवादी एम्बूलेंस सेवा, 1090 वूमेन पावर सेवा, देहातों के लिए अलग फीडर लाइन, सोलर लैंप और ऊर्जा को बढ़ावा, अंडर ग्राउॅड कैबलिंग और सब स्टेशन की संख्या में वृद्धि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे, मुफ्त दवाई, सिचंाई और पढ़ाई के अलावा बौद्ध परिपथ का विकास, सड़क, पुल निर्माण, जनेश्वर मिश्र पार्क, चार लेन सड़क, मंडियों की स्थापना, किसान बाजार, नए बिजली घरों की शुरूआत आदि तमाम योजनाओं की चर्चा की और इसकी जानकारी गांव-गांव पहुॅचाने का पार्टी संगठन को निर्देश दिया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More