39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के पहले दिन 18-44 आयु समूह के 86 हजार से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया गया

देश-विदेशसेहत

भारत सरकार ने ‘समग्र सरकार’दृष्टिकोण के साथ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिल कर देश में कोविड-19 महामारी की रोकथाम, नियंत्रण तथा प्रबंधन के लिए एक पांच सूत्री रणनीति आरंभ की है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट तथा कोविड समुचित बर्ताव के साथ टीकाकरण पांच सूत्री रणनीति का एक अंतरंग घटक है।

कोविड-19 टीकाकरण की उदार और त्वरित चरण-3 रणनीति कल (1 मई, 2021) से प्रभावी हुई है। नए पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण 28 अप्रैल से आरंभ हुआ।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आरंभ होने के साथ देश में लगाये गए कोविड 19 के कुल टीकों की संख्या आज 15.68 करोड़ से पार हो गई।

11 राज्यों में 18-44 आयु समूह के 86,023 लाभार्थियों ने कोविड-19 टीके की अपनी पहली खुराक प्राप्त की। ये राज्य हैं-छत्तीसगढ़ (987), दिल्ली (1,472), गुजरात (51,622), जम्मू एवं कश्मीर (201), कर्नाटक (649), महाराष्ट्र (12,525), ओडिशा (97), पंजाब (298), राजस्थान(1853), तमिलनाडु (527) तथा उत्तर प्रदेश (15,792)।

आज सुबह 7बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार,22,93,911 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 15,68,16,031 टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 94,28,490 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 62,65,397 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है,1,27,57,529 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक)69,22,093 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक)18-45 आयु समूह के नीचे के 86,023 लाभार्थियों ने पहली खुराक, 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,26,18,135 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 1,14,49,310 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक और 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,32,80,976 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 40,08,078 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है।

एचसीडब्ल्यू एफएल्डब्ल्यू 18-45 आयु समूह 45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह 60 वर्ष से अधिक कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
94,28,490 62,65,397 1,27,57,529 69,22,093 86,023 5,32,80,976 40,08,078 5,26,18,135 1,14,49,310 15,68,16,031

अभी तक देश में लगाये गए कुल टीकों में से 67.00 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टीके लगाये गए।

टीकाकरण अभियान के 106वें दिन (1 मई, 2021) को 18,26,219 टीके लगाये गए। 15,968 सत्रों में 11,14,214 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई तथा 7,12,005 लाभार्थियों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की।

1 मई, 2021         (दिन106)
एचसीडब्ल्यू एफएल्डब्ल्यू 18-45 आयु समूह 45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह 60 वर्ष से अधिक कुलउपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
16,351 23,482 1,99,460 1,06,978 86,023 5,72,861 2,33,148 2,39,519 3,48,397 11,14,214 7,12,005

भारत की कुल रिकवरी आज 1,59,92,271 तक पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,07,865 रिकवरी दर्ज की गई।

नई रिकवरी में 10 राज्यों की 75.59 प्रतिशत की भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में 3,92,488 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित दस राज्यों की नए मामलों में 72.72 प्रतिशत की भागीदारी है।

63,282 दैनिक नए मामलों के साथ महाराष्ट्र ने सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है जबकि 40,990 के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है और केरल ने 35,636 नए मामले दर्ज कराये हैं।

भारत के कुल सक्रिय मामले 33,49,644 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल सक्रिय मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 80,934 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों में 81.22 प्रतिशत की भागीदारी है।

अभी तक 29 करोड़ से अधिक जांच की जा चुकी है जबकि कुल पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.74 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

राष्ट्रीय मृत्यु दर में निरंतर गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में 3689 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 76.01 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्रमें सर्वाधिक मौतें (802) दर्ज की गईं जबकि 412 दैनिक मौत के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर रही।

पिछले 24 घंटों में चार राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई। ये राज्य हैं-दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More