36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

1.14 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों की खुराक दी गयी

देश-विदेशसेहत

देशभर में आज कोविड-19 वैक्सीन लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 1.14 करोड़ को पार कर गई।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबक आज शाम 6 बजे तक 2,44,071 सत्रों के जरिये 1,14,24,094 टीके लगाये गये।

इनमें 64,25,060 (67.3 प्रतिशत) स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीकों का पहली खुराक जबकि 11,15,542 स्वाथ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। टीका लगवाने वालों में 38,83,492 (40.1 प्रतिशत) फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) भी शामिल हैं। देश में 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था जबकि 2 फरवरी 2021 से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लग रहा है।

स्वाथ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक
64,25,060 11,15,542 38,83,492

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण के 38वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 3,07,238 वैक्सीन की खुराक दी गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 1,59,550 लाभार्थियों को टीकों की पहली खुराक दी जा चुकी है और 1,47,688 स्वाथ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। आज देर रात तक अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।

आज शाम 6 बजे तक 11,754 सत्रों का आयोजन किया गया।

आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण किया गया।

क्रम संख्या

राज्य /केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान और निकोबार दीप समूह 5,334 1,870 7,204
2 आंध्र प्रदेश 4,18,599 96,171 5,14,770
3 अरुणाचल प्रदेश 20,467 4,887 25,354
4 असम 1,58,135 12,261 1,70,396
5 बिहार 5,25,679 55,679 5,81,358
6 चंडीगढ़ 14,198 1,071 15,269
7 छत्तीसगढ़ 3,46,805 25,752 3,72,557
8 दादर और नगर हवेली 4,939 244 5,183
9 दमन और दीव 1,735 213 1,948
10 दिल्ली 2,96,601 17,709 3,14,310
11 गोवा 15,646 1,526 17,172
12 गुजरात 8,23,851 72,816 8,96,667
13 हरियाणा 2,11,991 36,576 2,48,567
14 हिमाचल प्रदेश 96,152 12,210 1,08,362
15 जम्मू और कश्मीर 2,10,544 9,315 2,19,859
16 झारखंड 2,57,404 12,860 2,70,264
17 कर्नाटक 5,51,873 1,34,088 6,85,961
18 केरल 4,03,182 49,940 4,53,122
19 लद्दाख 5,827 600 6,427
20 लक्षद्वीप 2,333 591 2,924
21 मध्य प्रदेश 6,41,281 12,245 6,53,526
22 महाराष्ट्र 8,93,323 56,122 9,49,445
23 मणिपुर 41,642 1,737 43,379
24 मेघालय 23,898 629 24,527
25 मिजोरम 15,734 2,995 18,729
26 नगालैंड 23,329 4,277 27,606
27 ओडिशा 4,39,061 1,01,314 5,40,375
28 पुडुचेरी 9,356 981 10,337
29 पंजाब 1,27,435 20,405 1,47,840
30 राजस्थान 7,82,701 43,791 8,26,492
31 सिक्किम 13,238 701 13,939
32 तमिलनाडु 3,46,400 34,608 3,81,008
33 तेलंगाना 2,80,973 90,317 3,71,290
34 त्रिपुरा 84,137 14,762 98,899
35 उत्तर प्रदेश 11,16,306 85,937 12,02,243
36 उत्तराखंड 1,33,183 9,284 1,42,467
37 पश्चिम बंगाल 6,55,466 57,278 7,12,744
38 अन्य 3,09,794 31,780 3,41,574
कुल 1,03,08,552 11,15,542 1,14,24,094

चार राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में पहली खुराक के लिए 75 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत स्वाथ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है। इनमें लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान शामिल हैं।

आठ राज्यों ने पहली खुराक के लिए 75 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया है। ये हैं – बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश।

दूसरी ओर, चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत 50 प्रतिशत से कम स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण करने की सूचना दी है। ये हैं नागालैंड, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी।

दस राज्यों में पहली खुराक के लिए पंजीकृत 50 प्रतिशत से अधिक स्वाथ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया है। इनमें दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा शामिल हैं।

पांच राज्य जिन्होंने सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज किए हैं, वे हैं- उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र और बिहार।

अब तक 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। आज की तारीख तक जिन 46 मामलों में लोगों अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा उनमें 26 को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी जबकि उन्नीस लोगों की मौत हुई है। वहीं एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में किसी को अस्पताल में भर्ती कराने का मामला सामने नहीं आया है।

आज तक 41 मौतें दर्ज की गई हैं। यह कुल कोविड-19 टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। इन 41 में से 19 लोगों की अस्पताल में मौत हुई है जबकि 22 लोगों की अस्पताल के बाहर मौत हुई है।

आज तक गंभीर और गंभीर प्रतिकूल असर या मौत का कोई भी मामला टीकाकरण से जुड़ा हुआ नहीं है।

पिछले 24 घंटों में दो नई मौतें हुई हैं। एक 24 वर्षीय महिला जो केरल के कन्नूर की रहने थी, टीकाकरण के 17 दिनों बाद इंट्राक्रानियल रक्तस्राव के कारण मर गई। पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट का इंतजार है।

केरल के वायनाड की रहने वाली एक 49 वर्षीय महिला की टीकाकरण के 2 दिन बाद मौत हो गई। उसकी मौत का कारण मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन माना जा रहा है। पोस्टमार्टम हो गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More